फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की आपूर्ति नहीं होने पर कल्लर में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पानी की किल्लत से परेशान शहर के वार्ड नंबर 21 के कल्लर इलाके की महिलाओं ने बुधवार को जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि उनको सप्ताह में केवल दो दिन 20 मिनट के हिसाब से पानी की सप्लाई दी जा रही है। दो दिन जो पानी आता है वह पूरी तरह से दूषित होता है। कई बार मांग करने के बाद भी जलशक्ति विभाग ने पानी की किल्लत को दूर नहीं किया है।
विज्ञापन

दोपहर के समय महिलाओं ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। बबली शर्मा व अन्य महिलाओं ने बताया कि करीब एक महीने से पानी की किल्लत से परेशान हो रही है। जब से गर्मी तेज हुई है, तब से उनको सप्ताह में केवल दो दिन 20 मिनट के लिए पानी की सप्लाई दी जा रही है। पानी का इंतजाम करने के लिए हर रोज मशक्कत करनी पड़ रही है। दो दिन जो पानी मिलता है वह पूरी तरह से दूषित होता है। उसको पीने के लिए तो इस्तेमाल कर ही नहीं सकते हैं। पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए दो किलोमीटर दूर बावली पर जाना पड़ रहा है।
जलशक्ति विभाग हर वर्ष पानी का किराया तो पूरा वसूल करता है, लेकिन पानी सप्लाई तो उनको बस नाम की ही दी जा रही है। पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए उनको करीब एक किलोमीटर दूर बावली पर जाना पड़ रहा है। उनके मोहल्ले की गलियां बहुत ज्यादा तंग है और अंदर टैंकर भी नहीं आ सकता है। इसलिए सभी केवल जलशक्ति विभाग की पानी की सप्लाई पर ही निर्भर हैं। उन्होंने बताया कि कई बार पानी की किल्लत को जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के सामने रखा है। अधिकारियों की तरफ से केवल आश्वासन ही दिए गए है। आज सभी प्रदर्शन कर अपनी बात को डीसी तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उनको पता चला है कि डीसी आम आदमी की बात को सुनकर उनको समाधान निकालती है। सभी की डीसी से अपील है कि उनके वार्ड में सप्लाई की पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें