फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर ड्रोन से होगी अमरनाथ यात्रियों की निगरानी

Mon, 26 Jun 2023 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरनाथ यात्रियों की ड्रोन से निगरानी होगी। उधमपुर जिले में 51 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों के काफिले की सुरक्षा के लिए रिमोट कंट्रोल्ड इम्प्रोवाइज्ड सहित हाईटेक सर्विलांस ड्रोन तैनात किए जा रहे हैं। सीआरपीएफ की 137 बटालियन राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों पर यह आधुनिक ड्रोन तैनात कर रही है।
विज्ञापन

पहले की तुलना में इस बार अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा के प्रबंध कड़े किए जा रहे हैं। विशेष तौर पर राष्ट्रीय राजमार्ग इस बार कड़ा पहरा होगा। राजमार्ग की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ की 137 बटालियन को सौंपी गई है। जम्मू से लेकर नाशरी टनल तक राजमार्ग सीआरपीएफ की 137 बटालियन की सुरक्षा में रहेगा। इसके लिए राजमार्ग पर कमांडो तैनात करने के साथ-साथ अब हाईटेक सर्विलांस ड्रोन भी तैनात किए जा रहे हैं। जत्थे के आने से पहले ही इनको तैनात किया जाएगा। सीआरपीएफ सूत्रों के मुताबिक ये अत्याधुनिक ड्रोन उच्च-रिज़ॉल्यूशन कैमरों से लैस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें