अमर उजाला इम्पैक्ट का लोगो लगाएं
- अमर उजाला की ओर से उठाया गया मुद्दा, तुरं हरकत में आया विभाग
- लोगों को पेश आ रही समस्या को दूर करने के लिए नगर परिषद ने दिखाई गंभीरता
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 12 और 17 से लगते त्रिकूटा नगर ईस्ट में फैली अव्यवस्थाओं का संज्ञान लेते हुए नगर परिषद की टीम ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। गौरतलब है कि अमर उजाला ने सोमवार के अंक में त्रिकूटा नगर ईस्ट में लोगों को पेश आ रही समस्याओं को उजागर किया था।
इस पर नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन भी दिया था। जिसका असर सोमवार को साफ देखने को मिला। नगर परिषद की टीम त्रिकूटा नगर पहुंची। स्थानीय लोगों को पेश आ रही समस्याओं का मौके पर ही मुआयना किया। जिसके बाद सफाई कर्मियों की टीम में इलाके में उगी कांग्रेसी घास, जंगली झाड़ियों को हटाने का काम शुरू किया। टीम ने लोगों को चरणबद्ध तरीके अन्य समस्याओं को भी साथ-साथ दूर करने का आश्वासन दिया।
लोगों के मुताबिक त्रिकूटा नगर में सीवरेज के ओवरफ्लो, नाले नालियों में ब्लॉकेज की वजह से सड़कों पर बहते दूषित पानी की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर खस्ताहाल सड़क और बारिश के दिनों में पुराने हाईवे का मलबा मोहल्ले में बहने की वजह से लोगों को आने-जाने में भी दिक्कत पेश आ रही है। नगर परिषद की ओर से राहत कार्य शुरू किए जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।
कोट...
टीम को मौके पर भेज दिया गया है। जिन स्थानों पर अव्यवस्था को बहाल किया जा सकता है वहां पर कर्मियों को लगाया गया है। जहां पर अधिक ब्लाकेज के कारण मशीनों की जरूरत पड़ेगी वहां मशीनों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इलाके में अव्यवस्था पैदा नहीं होने दी जाएगी।
- विशाल सडोत्रा, सीईओ नगर परिषद।