फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में प्रत्येक माह होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शिक्षा विभाग ने 2022-23 के शिक्षा सत्र के लिए सांस्कृतिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के अनुसार हर महीने स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनके जरिये विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा बाहर निकालने का अवसर मिलेगा। इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जोनल इंचार्ज कल्चर सेल विशेष तौर पर काम करेंगे।
विज्ञापन

कोरोना संकट से राहत मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन करना शुरू कर दिया है। इनके लिए अब सांस्कृतिक कैलेंडर जारी किया गया हैं। इस कैलेंडर के अनुसार देश में मनाए जाने वाले सभी त्योहार व दिवसों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को इससे अपनी संस्कृति को जानने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही अपनी प्रतिभा को निखारने के साथ आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
कैलेंडर के अनुसार अप्रैल में बैसाखी, आंबेडकर जयंती, महावीर जयंती, विश्व धरोहर दिवस, पानी बचाओ धरती बचाओ, माई स्कूल माई प्राइड और नेशनल यूथ पार्लियामेंट पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं, मई में अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस, वर्ल्ड रेड क्रास डे, बुद्ध पूर्णिमा और जल शक्ति अभियान पर कार्यक्रम आयोजित होगे। इसी तरह जून में विश्व पर्यावरण दिवस, कबीर जयंती और चिनैनी में आयोजित होने वाले सुद्धमहादेव मेला पर कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

जुलाई में सरथल देवी यात्रा, डोगरी पर्व रुत रहाढ़े, कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम किए जाएंगे। वहीं, अगस्त में स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन, जन्माष्टमी, कैलाश यात्रा और इंडियन मानसून पर कार्यक्रम होंगे। सितंबर में मेला पट, बच्छ दुआ, शिक्षक दिवस और हिंदी दिवस पर छात्र अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, अक्तूबर में गांधी जयंती, अंतरराष्ट्रीय कन्या दिवस, ईद उल मिलाद नबी और दीपावली पर कार्यक्रम होंगे।
इसी तरह नवंबर में श्री गुरु नानक देव जयंती, उर्स, राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, संविधान दिवस, कला उत्सव और बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। दिसंबर में क्रिसमस और जल ही जीवन है पर विद्यार्थी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। जनवरी में राष्ट्रीय युवा दिवस, लोहड़ी, गुरु गोबिंद सिंह जयंती, राष्ट्रीय बालिका दिवस, राष्ट्रीय मतदाता दिवस और गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम होंगे। वहीं, फरवरी में गुरु रविदास जयंती, बसंत पंचमी और मार्च में होली, विश्व कविता दिवस, अंतरराष्ट्रीय जल दिवस और वर्ल्ड थियेटर डे पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें