फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मतदाता दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला

Sat, 18 Jan 2025 02:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। किश्तवाड़ में ईट राइट पहल और एफएसएस विनियमों पर प्रशिक्षण सह बातचीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

इसमें लाइसेंसिंग, पंजीकरण और फूड फोर्टिफिकेशन पर खाद्य व्यवसाय ऑपरेटरों, उपभोक्ता संघों, गैर सरकारी संगठनों और विभागीय अधिकारियों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देने के प्रयास किया गया। कार्यशाला में आईसीडीएस और मध्याह्न भोजन में खाद्य सुदृढ़ीकरण, भोजन तैयार करने में स्वच्छ अभ्यास, मोबाइल खाद्य परीक्षण वैन की तैनाती, स्वच्छता रेटिंग और खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण और प्रमाणन कार्यक्रमों के महत्व, जैविक खेती,आरयूसीओ और भोजन की गुणवत्ता के साथ-साथ उपभोक्ता सुरक्षा सहित प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन जम्मू-कश्मीर, हशमत अली यातू ने आम जनता के बीच गुणवत्ता और स्वच्छता की नागरिक भावना को बनाए रखने और लागू करने के महत्व पर जोर दिया। उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम और इसके जमीनी स्तर के कार्यान्वयन के बारे में जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें