फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी जनप्रतिनिधि ग्राम सभाओं में रहें हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। सभी जनप्रतिनिधि ग्राम सभाओं में हिस्सा लें, ताकि विकास कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर गति प्रदान की जा सके। यह निर्देश डीसी अशोक शर्मा ने ब्लॉक दिवसर पर ब्लॉक नागसेनी के कवाड़ और भगना सी में आयोजित कार्यक्रमों में दिए। इसके साथ ही उन्होंने जल संचयन के लिए भी उचित कदम उठाने की अपील की।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि ग्राम सभा स्तर पर 75 फीसदी और डीडीसी व बीडीसी सदस्यों की ओर से 25 फीसदी बजट को अंतिम रूप दिया जाना है। इस साल विकासात्मक योजनाएं बनाते समय नदियों को आपस में जोड़ने, चेकडैम के निर्माण, छत पर जल संचयन आदि पर विशेष जोर देने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि 15 एफसी और मनरेगा के तहत जल संरक्षण के कार्य होने हैं, जिसके लिए ग्राम सभाओं को योजनाएं बनाने के निर्देश दिए। बताया कि दिसंबर से पहले काम पूरा होना है। उन्होंने जिले में नकली मनरेगा जॉब कार्डों को हटाने के लिए कदम उठाने को कहा।
विज्ञापन

पाटर-भागना मार्ग पर बिछाई जाएगी तारकोल: डीसी
डीसी ने बताया कि पाडर-भागना संपर्क मार्ग पर ब्लैक टॉपिंग का काम शुरू करने के लिए एक्सईएन पीएमजीएसवाई से कहा गया। इसके साथ ही कार्य पूरा होने पर ही भुगतान किया जाएगा। जल शक्ति विभाग अधिकारी को पंचायत में सभी क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मरम्मत करने के लिए कहा। घर-घर बिजली सुविधा मुहैया करवाने का आश्वासन दिया। पडियारना में जल्द एटीएम खुलने की संभावना है, जिसके लिए उच्च अधिकारियों से बातचीत की गई है। सरपंच क्वाड़ ने पंचायत में पानी के मुद्दों, पाइपों की कमी और सामग्री, पीएचई कर्मचारियों के पुनर्गठन, मध्य विद्यालय नगरा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पंचायत घर का निर्माण, पक्कल-दुल परियोजना में स्थानीय लोगों की भर्ती, लंबित भूमि मुआवजा देने की मांग उठाई। डीसी ने शिकायतों को सुना और कुछ का मौके पर ही निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें