फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अक्षय तृतीया कल, बाजारों में बढ़ी रौनक, शुभ है निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस वर्ष भी पर्व लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का संदेश लेकर आया है। इस अवसर पर लोग पारंपरिक खरीदारी के साथ-साथ भविष्य को संवारने की दिशा में निवेश करने को भी शुभ मानते हैं।
विज्ञापन



त्योहार को लेकर बाजारों में उत्साह देखने के लिए मिल रहा है। विशेषकर आभूषण दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी है। मान्यता है कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य और निवेश कभी क्षय नहीं होता बल्कि निरंतर बढ़ता रहता है। यही कारण है कि लोग केवल भौतिक वस्तुओं की खरीद तक सीमित नहीं रहते बल्कि भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाने के लिए भी निवेश करते हैं।

स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष जोगिंदर कुमार वर्मा के अनुसार इन दिनों 22 कैरेट सोने का भाव करीब 1,44,000 प्रति 10 ग्राम जबकि 24 कैरेट का लगभग 1,57,500 प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। अधिकतर ग्राहक 22 कैरेट सोना खरीदना पसंद कर रहे हैं। चांदी का भाव करीब 2,55,000 प्रति किलो है। अक्षय तृतीया को लेकर सोने की अंगूठी, टॉप्स और ज्यादातर चांदी के आभूषणों की खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन


केवल दिखावे के लिए नहीं बल्कि लक्ष्यों में करें निवेश

आर्थिक सलाहकारों का कहना है कि यह पर्व संदेश देता है कि जीवन में केवल दिखावे या तात्कालिक सुख के लिए नहीं बल्कि ऐसे लक्ष्यों में निवेश करना चाहिए जो आने वाले समय को बेहतर और मजबूत बनाएं। चाहे वह शिक्षा हो, व्यवसाय हो या कोई दीर्घकालिक योजना। सही दिशा में निवेश ही सच्ची समृद्धि का आधार होता है। यह मंगलमय अवसर लोगों के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और आगे बढ़ने की प्रेरणा लेकर आता है।



दो दिन मनेगा पर्व, ऐसे रहेगा मुहूर्त

ज्योतिष शाम लाल शास्त्री ने बताया कि अक्षय तृतीया को लेकर लोग भ्रम में हैं। इस बार तिथि दो दिन की है। 19 अप्रैल को सोना- चांदी या अन्य वस्तु खरीदने का विशेष मुहूर्त सुबह 10 बजकर 49 मिनट से 20 अप्रैल की सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से दोपहर 3 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। पूजा का मुहूर्त रविवार सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें