रामनगर में बनाए गए नए प्रधान कुलवीर गुप्ता के साथ मौजूद महाजन सभा के सदस्य व पदाधिकारी
- फोटो : UDHAMPUR
रामनगर। अखिल भारतीय महाजन शिरोमनी सभा की बैठक का आयोजन रविवार को रामनगर के टाउन हाल में हुआ। इसमें सभा के नए प्रधान का एलान किया गया। बैठक में सभा की मजबूती को लेकर चर्चा की गई और जल्द नए सिरे से इकाई का गठन करने का एलान किया गया। बैठक का आयोजन जम्मू-कश्मीर जोन के जोनल प्रधान महेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने बताया कि वर्षों से रामनगर में सभा सुस्त पड़ी थी। आज बैठक का आयोजन कर इसको फिर से जीवंत करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने सभी सदस्यों के साथ चर्चा करने के बाद कुलवीर गुप्ता को कुछ समय के लिए रामनगर का प्रधान बनाया। संवाद