फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: राहुल गांधी का पुतला जलाकर किया विरोध, एआई सम्मेलन के दौरान कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया अनैतिक कृत्य

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। दिल्ली में एआई सम्मेलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन करने के विरोध में सलाथिया चौक में शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शीर्ष नेता राहुल गांधी का पुतला जलाकर गुस्सा प्रकट किया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी के कृत्यों की निंदा की। ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने देश की शान को खराब करने का काम किया है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए। जब एआई सम्मेलन चल रहा था, तब कांग्रेस के वर्करों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया जो न केवल अनैतिक था, बल्कि देश की छवि खराब भी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें