फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नर्सिंग सेवा केंद्र में लगाया कृषि मेला

Wed, 26 Feb 2025 12:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मजालता। शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी जम्मू की तरफ से मंगलवार को नर्सिंग सेवा केंद्र खुन में कृषि मेला लगाया गया। इसका उद्घाटन स्कॉस्ट जम्मू के उप कुलपति प्रो. बीएन त्रिपाठी ने किया। उन्होंने मेले में लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। मेले में हिस्सा लेने कई किसान पहुंचे थे। किसानों को कृषि महकमे की तरफ से टमाटर के 3000, खीरा के 2000 और भिंडी के लगभग 2000 अंकुरित पौधों का वितरण किसानों को मुफ्त में किया गया। वहीं किसानों को पशुपालन और खेती करने के बेहतर तरीकों से अवगत कराया गया। विभाग निदेशक डाॅ. अरविंदर सिंह रीन ने कहा कि मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। किसानों को जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें