फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मांगो को लेकर पंचो सरपंचों की ब्लाक स्तरीय श्रंखलाबद्ध भुख हड़ताल दुसरे दिन भी रही जारी,

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मनरेगा की लंबित देनदारियों व अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार से ब्लाक स्तरीय श्रंखलाबद्ध क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे पंच सरपंचों का धरना प्रदर्शन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। वह ब्लाक घोरडी और ब्लाक लाटी के बीडीओ कार्यालय में धरने पर बैठे।
विज्ञापन

आल जेएंडके पंचायत कांफ्रेंस के चेयरमैन संसार सिंह जमवाल की अध्यक्षता में ब्लाक घोरड़ी में करीब 100 से अधिक पंचों व सरपंचों ने भाग लेकर बीडीओ परिसर में धरने में बैठकर क्रमिक भुख हड़ताल की। इस दौरान उनकी ओर से मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की गई। इसके बाद ब्लाक के मुख्य बाजार से होती हुई एक विरोध रैली भी निकाली गई। जिला प्रधान संसार सिंह जमवाल ने कहा कि जब तक सरकार पंचों सरपंचों की मांगों को पूरा नहीं करेगी उनका आंदोलन जारी रहेगा। क्योंकि पंचायत चुनाव के बाद भी केंद्र सरकार की ओर से पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए जरूरी 73वें संशोधन को लागू नहीं किया है। जिसे राज्य का दर्जा समाप्त होने के साथ ही जम्मू कश्मीर में लागू कर दिया जाना चाहिए था।
इसके अलावा मनरेगा के तहत अभी तक 1000 करोड़ रुपये से भी अधिक देनदारियां बकाया हैं। इससे श्रमिकों सहित ठेकेदारों की पेमेंट फंसने से उन्हें कई प्रकार की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचों सरपंचों के मानदेय भी काफी कम निर्धारित किया गया है। इसके अलावा भी कई प्रकार की कमियों को दूर किया जाना अभी शेष है। इसके कारण पंचायती चुनाव के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों का विकास नहीं हो पा रहा है, लेकिन केंद्र सरकार पंचों सरपंचों की संबधित मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। वहीं संबधित मांगों के समर्थन में ब्लाक लाटी में भी सरपंच मनोहर सिंह की अध्यक्षता में बीडीओ कार्यालय परिसर में पंचों सरपंचों की ओर से सुबह दस बजे से लेकर शाम को चार बजे तक क्रमिक भूख हड़ताल रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें