फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज के बाद लगाए देश विरोधी नारे

Tue, 07 Oct 2014 01:16 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, किश्तवाड़
विज्ञापन
विज्ञापन
इमाम मोलवी फारूक अहमद की शांति की अपील के बावजूद कुछ युवकों ने ईद की नमाज के बाद शाह फरीदउद्दीन की जियारत की तरफ जाते समय देश विरोधी नारे लगाए। इस पर जिला प्रशासन के कड़ा संज्ञान लिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जियारत की ओर जाते समय कुछ युवकों ने तालिबान और आईएसआईएस के समर्थन में नारे लगाए। इस पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन लोगों पर मामला दर्ज करने के आदेश दिए। खुद जिला उपायुक्त ने जिला एसपी से कहा कि देश विरोधी तत्वों को बख्शा नहीं जाए। कड़ी कार्रवाई की जाए।

एसपी संजय कोतवाल ने बताया कि मामला दर्ज हो गया है। बताया जाता है कि कुछ युवकों को गिरफ्तार भी किया गया है। ज्ञात रहे कि पिछली ईद पर भी करीब तीन दर्जन से अधिक लोगोें के खिलाफ मामला अभी भी चल रहा है। जानकारी के अनुसार वे लोग इस बार नारे लगाने वालों में शामिल नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें