चिनैनी। उपराज्यपाल के सलाहकार बसीर अहमद खान ने बुधवार को जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल पटनीटॉप का दौरा कर पीडीए के विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान होटल एसोसिएशन की समस्याएं सुनीं। एसोसिएशन सदस्यों ने पानी और जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए पार्किंग की सुविधा मुहैया करवाने की मांग की है।
इस मौके पर पटनीटॉप में पानी की समस्या से अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि उचित पानी की आपूर्ति नहीं होने से सैलानियों सहित क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
करलाह-गौरीकुड सड़क बनाने, ग्रामीण पर्यटन योजना को बढ़ावा देने, चिनैैनी तवी से पटनीटॉप के लिए पेयजल प्रोजैक्ट के लिए फंड जारी करने की मांग उठाई है। इसके अलावा पटनीटॉप में जाम की समस्या को उजागर करते हुए पार्किंग और टैक्सी स्टैंड बनाने की भी मांग उठाई गई।