फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गडेना से कुट्ट सड़क पर निर्माण कार्य शुरू, 6.70 करोड़ रुपये होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
-नई बन रही सड़क से दो से तीन हजार लोगों को होगा फायदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर/मजालता। ब्लाॅक खून में जिला विकास परिषद उधमपुर की उपाध्यक्ष जूही मन्हास ने गडेना से कुट्ट सड़क के निर्माण का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा वित्तपोषित 11 किलोमीटर लंबी इस सड़क परियोजना पर लगभग 6.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही इस नई सड़क से दो से तीन हजार लोगों को लाभ होगा। उनकी मुख्य सड़क से सड़क संपर्क की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन




पठानिया ने कहा, सड़कें किसी भी राष्ट्र की धमनियां होती हैं। भानू से बिलासपुर, धार रोड से सोरथा, धार रोड से डिंगल, पंचायत घर सुंडला और नारदी से खून सहित अन्य महत्वपूर्ण सड़कों पर काम शुरू करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने आश्वासन दिया कि ये परियोजनाएं निकट भविष्य में शुरू होंगी। पठानिया ने पेयजल आपूर्ति, बिजली कटौती और अवरुद्ध सिंचाई चैनलों से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए। उन्होंने काम को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रमेश चंद्र, पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह, शिव राम, वेद शर्मा, निम्रता बाली, विक्रम सिंह, ईशर दास, कुलवंत सिंह, मोहन लाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें