फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने 167 लोगों को किया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बाहरी राज्यों से लौटने और पॉजिटिव लोगों के संपर्क में रहने पर प्रशासन ने मंगलवार को 167 लोगों को विभिन्न क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन किया है। जिले में क्वारंटीन किए लोगों की संख्या में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से ट्रेन का सफर कर उधमपुर लौटना लोगों का लगातार जारी है। यह लोग ट्रेन का सफर कर जम्मू पहुंच रहे है। जम्मू में कोरोना टेस्ट के बाद इनको उधमपुर भेजा रहा है। उधमपुर पहुंचते ही प्रशासन की तरफ से इनको क्वारंटीन किया जा रहा है। मंगलवार को प्रशासन ने कुल 167 लोगों को क्वारंटीन किया है। इनमें से कुछ बाहरी राज्यों से लौटने वाले थे तो कुछ पॉजिटिव लोगों के संपर्क में रहने वाले थे। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार तक कुल 17607 लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है। इनमें से 85 लोगों का उपचार जम्मू और उधमपुर में चल रहा है।
1159 लोगों को प्रशासन ने होम क्वारंटीन किया है। 293 लोगों को प्रशासनिक क्वारंटीन पर रखा गया है। दो लोगों को अस्पताल में क्वारंटीन किया है। 1331 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है और 14737 लोगों ने सर्विलांस का समय भी पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें