उधमपुर। ऑक्सीजन प्लांट की मशीनरी को रातोंरात वापस करने के मामले पर पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने प्रदेश और जिला प्रशासन पर फिर निशाना साधा है। प्रेसवार्ता में उन्होंने जिलावासियों की जिंदगी से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।
कहा के कुछ दिनों में उधमपुर में ऑक्सीजन प्लांट की मशीनरी को रातोंरात वापस कर दिया गया। इसके खिलाफ उन्होंने प्रदर्शन भी किया था। प्रशासन का कहना था कि सात जून तक जिला अस्पताल स्थापित ऑक्सीजन प्लांट में मशीनरी आ जाएगी, लेकिन आजतक स्थिति जस के तस है। प्रशासन अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर जल्द उधमपुर अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेटिंग प्लांट की मशीनरी वापस नहीं लाई गई, तो जनता का रोष सड़कों पर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने जम्मू संभाग को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई है।