फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की लोगों से संयम बनाए रखने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। 84 घंटे के कोरोना कर्फ्यू के बाद सोमवार सुबह पाबंदियां हटने से लोगों को राहत मिलेगी। लेकिन बाजारों के लिए जारी दिशानिर्देश पहले की तरह ही जारी रहेंगे। इसको लेकर बाजार संघ के सदस्यों के साथ चर्चा की गई है। डीसी इंदु कंवल चिब ने रविवार शाम को संदेश जारी कर लोगों से बाजारों में नियमों का उचित पालन करने की अपील की है। इसके अलावा संयम बरतने को भी कहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लगातार तीन दिन तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहने के बाद सोमवार सुबह सात बजे से इसे हटाया गया है। शादी ब्याह का सीजन होने के कारण बाजारों में भीड़ अधिक बढने की संभावना है। इसलिए संस्थाओं व जिला प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वह कोरोना नियमों व प्रशासनिक दिशानिर्देशों का उचित पालन करें। अगर कोई भी उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें