फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: श्रमिकों को श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। सेवा पर्व के तहत श्रम विभाग की तरफ से अपने उधमपुर कार्यालय परिसर में श्रमिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाईं जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर श्रम विभाग के डिविजनल डिप्टी लेबर कमिश्नर जम्मू सुखपाल सिंह मुख्यातिथि थे। उन्होंने श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं को अधिकत्तम लाभ उठाने की अपील की और श्रम विभाग के पास पंजीकरण कराने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि सेवा पर्व के तहत सभी जगहों पर इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर संबंधितों को जागरूक किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इनकी जानकारी पंहुचे और वे इसका भरपूर लाभ उठा सकें। इस मौके सहायक श्रम आयुक्त प्रियंका गुप्ता, व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र बरमानी व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें