फोटो...जिला प्रशासन की टीम ने बाजार का निरीक्षण किया। 2 सुरक्षा अधिकारियों ने शहर में सुरक्षा का जा
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। जिले में रविवार को प्रशासन ने एसीआर (एडीएम) अख्तर हुसैन काजी के नेतृत्व में बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान खराब पड़ी सब्जी, सामान, रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमत व अन्य कई वस्तुओं की जांच की गई।
खराब सब्जी व फल को मौके पर ही फेंक दिया गया। होटल व मिठाई की दुकानों पर प्रयोग में लाए जा रहे रसोई गैस सिलेंडरों को जब्त किया गया, और मौके पर ही उनके चालन भी काटे। इसके अलावा आम जनता की परेशानियों को भी सुना गया। फुटपाथ पर लगाए सामान को उठाने के लिए दुकानदारों को कहा गया। साफ सफाई का भी खास ध्यान रखने को कहा गया। ऐसा न करने पर चालान काटने और भारी जुर्माने वसूलने की चेतावनी दी।
मांस, आदि बेचने वालों को कीमत सही लगाने के साथ ही सफाई का ध्यान रखने को कहा गया। मिठाई दुकानदारों से कहा गया कि कीमत की सूची लगाएं और मिठाई के बनाने की तिथि लिखने को कहा गया। अधिक समय से बनाई मिठाई न बेचने की हिदायत भी दी गई। इस दौरान तहसीलदार किश्तवाड़ प्रमोद कुमार, नगर परिषद के अधिकारी, फूड इंस्पेक्टर, आदि मौजूद रहे।
-------
एसएसपी ने जांची सुरक्षा व्यवस्था
जिले में एसएसपी शफकत हुसैन भट ने भी शहर में सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय चौगान मैदान में भारी भीड़ के चलते ड्रोन से निरीक्षण किया। आम जनता को मास्क लगाने के लिए भी कहा। जगह-जगह तैनात सुरक्षाकर्मियों को कड़े निर्देश दिए कि वे और सतर्क रहें। क्योंकि आने वाले समय में गणतंत्र दिवस भी है। उसके मद्देनजर सुरक्षा कड़ी रहनी चाहिए। कुछ दिनों पहले से ही शहर में आतंकी गतिविधियों की आशंका को देखते हुए भी सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने जिला पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के लिए परेड की तैयारी करते जवानों को भी देखा।
फोटो...जिला प्रशासन की टीम ने बाजार का निरीक्षण किया। 2 सुरक्षा अधिकारियों ने शहर में सुरक्षा का जा- फोटो : UDHAMPUR