उधमपुर के जखैनी में ओवर लोड के चालान काटती ट्रैफिक पुलिस
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को शहर के जखैनी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाका लगाकर ओवर लोड ट्रकों के चालान काटे। साथ ही ट्रकों के दस्तावेजों की भी जांच की गई। कुछ दिनों से पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। शहर के अंदर कार्रवाई के बाद अब पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्रवाई करना शुरू किया है। शुक्रवार को जखैनी इलाके में ट्रकों पर कार्रवाई की गई। जिस ट्रक में जरूरत से अधिक सामान रखा नजर आया, उसे रोक कर कार्रवाई की गई। साथ ही गलती न दोहराने की चेतावनी भी दी गई। संवाद