फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहर में झोलाछाप डाॅक्टरों पर कार्रवाई, दवाइयां जब्त

Fri, 30 May 2025 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
झोलाछाप डाॅक्टर से पूछताछ करती पुलिस। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस, नगर परिषद व ड्रग कंट्रोल विभाग से की थी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पुलिस ने वीरवार को शहर में झोलाछाप डाॅक्टरों पर कार्रवाई करते हुए दवाइयां जब्त की। बता दें कि पिछले लंबे समय से शहर में फड़ी लगाकर जयपुर से आए झोलाछाप डाक्टरों का 12 लोगों का ग्रुप शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इलाज कर रहा है।
यह लोगों को देसी जड़ी-बूटियों से तैयार दवाई बेच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत पुलिस, नगर परिषद व ड्रग कंट्रोल विभाग से की थी। इसके चलते शहर के एमएच चौक से टाउन हाल की ओर जाने वाले मार्ग पर फड़ी लगाकर बैठे झोलाछाप डाॅक्टर मोटी रकम लेकर देसी दवाइयां बेच रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि सड़क किनारे बैठे यह झोलाछाप डाॅक्टर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इनके पास देसी दवाइयां बेचने का प्रमाण पत्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज सेवक अरुण ने बताया कि उन्हें काफी समय से लोगों की शिकायत आ रही थी कि शहर में कई जगहों पर झोलाछाप डाॅक्टर लोगों को देसी दवाइयां देकर उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हंै। इसके चलते उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन झोलाछाप डाॅक्टरों को पकड़ कर दवाइयों को जब्त किया है। उन्होंने ड्रग कंट्रोल विभाग के आला अधिकारियों से शहर में ऐसे बिना अनुमति के बैठे झोला छाप डाॅक्टरों पर कार्रवाई करने की मांग की है। ताकि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें