कटड़ा। पुलिस ने तलाशी के दौरान एक कुख्यात व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बबलू शर्मा पुत्र देस राज निवासी अखनूर जिला जम्मू के रूप में हुई है। आरोपी से तेजधार हथियार (टोका) बरामद हुआ । पुलिस ने कटड़ा थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। संवाद