फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाइक की टक्कर में बाप बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर के साथ लगते जगानू मोड़ इलाके में जेके बैंक के समीप एक तेज रफ्तार बाइक (जेके 14-89 63) की चपेट में आने से बाप बेटी घायल हो गए। इसके साथ ही बाइक चालक खुद भी जख्मी हो गया। सभी को फौरन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दोनों बाप बेटी सड़क किनारे खडे़ थे कि अचानक से बाइक ने आकर टक्कर मार दी। घायलों की पहचान कमल सिंह (29) पुत्र संदूर सिंह निवासी रामनगर वर्तमान जगानू मोड़ और उनकी बेटी पीहू (5) के रूप में हुई है। वहीं बाइक चालक की पहचान सूरज कुमार पुत्र कालीदास निवासी कूह नाला के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें