फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से कार स्वाहा, एक दुकान को भी नुकसान

विज्ञापन
उधमपुर: धार रोड स्थित ग्रीन बार के सामने खड़ी कार को लगी आग तथा आग बुझाते हुए दमकल विभाग के कर्मचार - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। शहर में ड्रीम लैंड स्कूल के पास धार रोड पर मंगलवार को खड़ी कार में अचानक आग लग गई। आग लगने का पता चलने पर चालक गाड़ी से बाहर निकला। कुछ समय बाद गाड़ी अपने आप चलने लगी, और किनारे पर एक दुकान से टकराकर रुक गई।
विज्ञापन

लोगों ने पानी डाल कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिल सकी। कुछ ही मिनटों में आग पूरी तरह फैल गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग की चपेट में दुकान भी आ गई और दुकान को भी बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे धार रोड के किनारे ऑल्टो कार (जेके14डी-7950) खड़ी थी। अचानक लोगों ने कार के नीचे आग लगी देखी, और कार के मालिक को बताया। कार के मालिक ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पूरी तरह भड़क चुकी थी। फिर अचानक से कार अपने आप चलने लगी, और कुछ दूरी पर जाकर दुकान से टकराने के बाद रुक गई।
विज्ञापन

कार से निकल रही लपटों ने दुकान को भी चपेट में ले लिया। लोगों ने इसके बारे में दमकल विभाग को सूचना देने के साथ खुद भी आग बुझाने का प्रयास किया। बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाना संभव नहीं हो पाया, और पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई। कार के अंदर व बाहर से केवल आग की लपटें उठती दिखाई दे रही थीं। कार के टैंक में धमाका होने के डर से पूरा इलाके को भी खाली कर दिया था।
कुछ समय बाद दमकल की टीम पहुंची और आग बुझाई। टीम ने कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। हालांकि, दमकल ने दुकान को पूरी तरह जलने से बचा लिया। चालक व स्थानीय निवासियों के अनुसार आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।

उधमपुर: धार रोड स्थित ग्रीन बार के सामने खड़ी कार को लगी आग तथा आग बुझाते हुए दमकल विभाग के कर्मचार- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें