फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पति पर लगा हत्या का आरोप

विज्ञापन
उधमपुर: जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम के बाहर मृतिका के परिजन प्रदर्शन करते हुए - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय से आठ किमी दूर लांसी में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। उसे अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है, और प्रदर्शन कर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार तड़के करीब चार बजे रीता देवी को उसका पति अमित कुमार अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जब डॉक्टर ने महिला की जांच की तो उसको मृत पाया। डॉक्टर को जांच में मामला संदिग्ध लगा तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह पहुंचाया।
वहीं, जब महिला के मायके वालों को मौत के बारे में जानकारी मिली तो भुगतरयान से सभी जिला अस्पताल पहुंचे। इनके साथ डीडीसी जगानू परीक्षित सिंह भी थे। मौके पर सभी ने मिल कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला की मां गीता देवी ने बताया कि तीन महीने पहले भी उसके पति ने बेटी का गला दबाकर मारने का प्रयास किया था। लेकिन, वह जान बचाकर घर लौट आई थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ दिन घर में रहने पर उसका पति ससुराल वालों के साथ उसे लेने आया, और दोबारा ऐसी गलती न करने की बात कहकर बेटी को ले गया। लेकिन, मंगलवार को अचानक सुबह फोन कर बताया जाता है कि बेटी की मौत हो गई है। उसकी उम्र 21 वर्ष थी और वह पूरी तरह स्वस्थ थी। अचानक सोते हुए कोई कैसे मर सकता है? उन्होंने कहा कि उनको पूरा यकीन है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
-----
गंभीरता से जांच कर सच सामने लाए पुलिस
प्रदर्शन के दौरान डीडीसी जगानू ने कहा कि अगर कोई आत्महत्या भी करता है तो उसका कारण मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान होना होता है। पुलिस आत्महत्या का मामला दर्ज कर मामला बंद कर देती है। जबकि, आत्महत्या करवाने वाले दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पिछले दिनों बारटा की रहने वाली बेटी का शव मलाड़ में ससुराल वालों के घर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज किया और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कुछ दिन बाद बताया कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने एक बार भी यह जांच नहीं की कि आखिर उसने आत्महत्या क्यों की? इस मामले में भी लग रहा है कि रीता देवी की हत्या की गई है। पुलिस को इस मामले की जांच गंभीरता से कर सच सामने लाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें