उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर बलीनाला इलाके में सोमवार देर रात को अज्ञात ट्रक की टक्कर से कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत में सुधार न होने पर जीएमसी रेफर कर दिया।
जानकारी अनुसार देर रता को अज्ञात ट्रक ने कार जेके14जी6382 को टक्कर मार दी और ट्रक मौके से फरार हो गया। मौके से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल दामोदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी बारामुला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर जीएमसी रेफर कर दिया।