उधमपुर। शहर के साथ लगते बट्टलबालियां इलाके में बुधवार सुबह गलत दवा पीने से दो बच्चों की सेहत खराब हो गई। गंभीर हालत में दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने दोनों को जीएमसी रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे डेढ़ वर्ष के शिव शर्मा पुत्र यशपाल और अभी शर्मा (8) पुत्री गोविंद राम निवासी बट्टलबालियां ने घर में कोई गलत दवा पी ली। कुछ समय बाद दोनों की सेहत खराब हो गई। जब परिवार को इसका पता चला तो दोनों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों का उपचार शुरू कर दिया। लेकिन, जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो दोनों को जीएमसी रेफर कर दिया। बाल चिकित्सा विभाग एसएमजीएस के एचओडी डा. जीएस सैनी के अनुसार दोनों बच्चों को वार्ड 18 में उपचार दिया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर है। संवाद