फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जखैनी में खुला ब्लॉक नरसू, सियुना का डीडीसी कार्यालय

विज्ञापन
उधमपुर के जखैनी इलाके में कार्यालय का उद्घाटन करते डीडीसी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। ब्लॉक नरसू, सियुना के डीडीसी पार्षद सुभाष चंद्र ने जखैनी क्षेत्र में अपना कार्यालय खोला है। बुधवार को इसका औपचारिक उद्घाटन ब्लॉक जगानू के डीडीसी पार्षद परीक्षित सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि डीडीसी चुनाव के बाद सरकार से अपील की गई थी कि हर ब्लॉक में डीडीसी पार्षद के लिए कार्यालय बनवाकर दिया जाए। ताकि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग डीडीसी कार्यालय में आकर अपनी समस्याओं व शिकायतों को डीडीसी पार्षद के समक्ष रख सकें। कार्यालय न होने के कारण क्षेत्रवासियों को भी काफी समस्याएं पेश आ रही थीं। कार्यालय खुलने पर क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिली है। इस मौके पर ब्लॉक घोरडी के डीडीसी पार्षद जगदीश चंद्र शर्मा, आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें