उधमपुर। शहर के साथ लगते रठियान इलाके में बुधवार सुबह तेज रफ्तार में टैंकर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े 11 बजे फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैंकर ने उधमपुर की तरफ आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी पर सवार गोविंद राम पुत्र देस राज निवासी स्याल उधमपुर और पूजा देवी पत्नी गोविंद राम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाले टैंकर की तलाश शुरू कर दी है। संवाद