उधमपुर। रैंबल थाना क्षेत्र के गढ़ी इलाके में बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे बाइक (जेके14बी-9638) को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजेंद्र कुमार निवासी मलाढ़ को मृत लाया घोषित कर दिया। जबकि, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।