उधमपुर के मीट मार्केट क्षेत्र में पेड पर डोर में फंसा बाज
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नगर मीट मार्केट क्षेत्र में पेड़ पर लटकी डोर में फंसे बाज को बचाने के लिए शुक्रवार को वन्यजीव विभाग ने नगर परिषद के सहयोग से बचाव अभियान चलाया। करीब एक घंटे की जद्दोजहद के बाद बाज को सकुशल बचाकर आजाद कर दिया गया। लोगों ने बताया कि बीते कल पेड़ पर डोर में एक पक्षी के फंस जाने का समाचार प्राप्त हुआ था। लेकिन, दीपावली की छुट्टी होने के कारण इसको बचाव नहीं हो पाया था। शुक्रवार को इसके बचाव के लिए नगर परिषद की क्रेन की सहायता ली गई। संवाद
उधमपुर के मीट मार्केट क्षेत्र में पेड पर डोर में फंसा बाज- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर के मीट मार्केट क्षेत्र में पेड पर डोर में फंसा बाज- फोटो : UDHAMPUR