उधमपुर। शहर के साथ लगते चिनार इलाके में शनिवार शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दमकल कर्मी की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार शाम करीब छह बजे बाइक शहर की तरफ आ रही थी। चिनार इलाके में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अंकुश पुत्र चरण दास और राकेश कुमार निवासी सलमेड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने राकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।