उधमपुर। रैंबल थाना क्षेत्र के मांड इलाके में सोमवार सुबह आईटीबीपी एंबुलेंस और टैंकर की टक्कर में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तुरंत पीएचसी टिकरी पहुंचाया गया, जहां हालत में सुधार नहीं होने पर दोनों को नारायणा अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुबह करीब 11 बजे 15 आईटीबीपी की एंबुलेंस (सीएच01सीआई-0726) को टैंकर (जेके02एआर-0970) ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस में घायल हुए हेडकांस्टेबल राकेश कुमार पुत्र मदन लाल और कांस्टेबल सुरेश कुमार पुत्र अमोलिक राम निवास पीएचसी टिकरी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर दोनों को नारायणा अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।