उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर किश्नपुर इलाके में मंगलवार रात को अज्ञात ट्रक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक के नीचे गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हालत में सुधार न होने पर जीएमसी रेफर कर दिया।
जानकारी अनुसार रात करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात ट्रक ने तेज रफ्तार में बाइक को टक्कर मार दी। बाइक के नीचे गिरने पर निखिल शर्मा निवासी रामनगर और सोनू निवासी किश्नपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने वाहन की व्यवस्था कर दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने सोनू को मृत लाया घोषित कर दिया। वहीं निखिल को प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।