फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात ट्रक की टक्कर से घायल स्कूटी सवार युवक की जीएमसी में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/जम्मू। उधमपुर शहर के गोल मेला इलाके में रविवार सुबह सड़क हादसे में घायल हुए स्कूटी सवार युवक की जीएमसी जम्मू में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक की पहचान जतिन कुमार (19) पुत्र ओम प्रकाश निवासी रठियान (उधमपुर) के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े दस बजे बिना नंबर की स्कूटी पर सवार होकर जतिन कुमार गोल मेला इलाके की तरफ जा रहा था। गोल मेला पहुंचते ही अज्ञात ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, ट्रक चालक मौके का फायदा उठा कर वाहन सहित फरार होने में सफल रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। प्राथमिक उपचार के बाद जब युवक की हालत में सुधार नहीं हुआ तो डाक्टरों से जीएमसी रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें