चिनैनी। चिनैनी पुलिस स्टेशन के अंतरगत पड़ते हाईवे के मोटरशेड के पास मोहिंद्रा वाहन और ऑटो के बीच हुई टक्कर में चार यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल ले जाकर उपचार किया गया। घायलों की पहचान सीता राम, पंकज, मोहिंद्र और कमली देवी सभी निवासी घंटवाल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर मोटर शेड के पास दोनों वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एंबुलेंस के जरिये सीएचसी चिनैनी पहुंचाया गया, जहां तीन को प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई, जबकि एक का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।