रामबन। रामबन के धरमकुंड इलाके में मंगलवार को लिंक रोड से फिसलकर चिनाब नदी के तटबंध में गिरने से एक टिप्पर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि टिप्पर (जेके19ए-0192) हारूग से परलंका जिप्सम खदान की ओर जा रहा था। चालक के नियंत्रण खोने टिप्पर धरमकुंड क्षेत्र में चिनाब के कई सौ फीट गहरे तटबंध में जा गिरा। चालक के शव को स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया और पोस्टमार्टम, अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए जिला अस्पताल रामबन की मोर्चरी में स्थानांतरित कर दिया गया।
मृतक की शिनाख्त इरशाद अहमद मागरे निवासी गांव तातारसू रामबन के रूप में हुई है। धरमकुंड थाने के एसएचओ मनोज कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद