उधमपुर। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर से करीब पांच किलोमीटर दूर थर्ड इलाके में एक बाइक (जेके 14 जी 8621) के डिवाइडर से टकराने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जीएमसी उधमपुर पहुंचाया गया है। घायलों की पहचान चंदन निवासी चक्खड़, उधमपुर, सोनू निवासी गंडाला उधमपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर चिनैनी से उधमपुर की तरफ लौट रहे थे। संवाद