फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सेलें तालाब से बट्टलवालियां तक 1.40 करोड़ से सुधेरगी सड़क की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पिछले लगभग एक दशक से खस्ताहाल हो चुकी शहर के बीचो बीच स्थित सेलें तालाब से लेकर बट्टलवालियां तक मुख्य सड़क और उसके साथ लगते लिंक मार्ग पर जल्द ही तारकोल बिछाने का काम शुरू होने जा रहा है। लगभग 1.40 करोड़ 95 हजार रुपये की लागत से सड़क पर तारकोल बिछाने का काम किया जाएगा। जिससे शहर के विभिन्न वार्डों सहित औद्योगिक क्षेत्र, सीईओ कार्यालय सहित वुमन कालेज की ओर आने-जाने वाले ट्रैफिक सहित शहरवासियों को भी काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सेलें तालाब चौक को औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ने वाली मुख्य बट्टलबालियां रोड की हालत बद से बदतर हो चुकी है। इसके चलते मौजूदा समय में वहां से गुजरने वाले वाहन हिचकोले खाते निकलते हैं। राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में जगह-जगह पानी जमा होने और कीचड़ की वजह से परेशानी और बढ़ जाती है।
हाइवे, धार रोड सहित कई अहम संस्थानों से जुड़ा है रोड
बट्टलवालियां रोड पर वार्ड नंबर 21, 17 एवं 16 के कई क्षेत्र लगते हैं जबकि सीईओ, आईसीडीपीओ कार्यालयों सहित वुमन कालेज भी इसी रोड पर पड़ते हैं। खासकर औद्योगिक क्षेत्र, बट्टलवालियां, नगरोटा, शंकर नगर, फंग्याल, जोज्ड़ा तालाब सहित कई शादी समारोह स्थल इस रोड पर हैं। बट्टलवालियां रोड शहर के सेलें तालाब चौक से कल्लर स्थित धार रोड, नेशनल हाइवे और रों दोमेल तक संपर्क मार्ग के रूप में भी इस्तेमाल होता है। इसके चलते बट्टलवालियां रोड यातायात और आम आदमी की आवाजाही के लिए मुख्य सड़कों में से एक है। हालांकि सड़क की खस्लाहालत को लेकर मरम्मत के नाम पर एक दो बार पैच वर्क जरूर किया गया, लेकिन उसके बावजूद भी सड़क की हालत बद से बदतर बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों को राहत, यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क की दशा को सुधारने के लिए लगभग 1.45 करोड़ 95 हजार की लागत से बट्टलवालियां रोड और उसके साथ लगते लिंग मार्गों की मरम्मत कार्य को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए आनलाइन टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत सेलें तालाब से बट्टलवालियां, बट्टल वालियां स्थित नेशनल हाइवे से लेकर रों दोमेल और बट्टल वालियां से वार्ड नंबर 21 स्थित नगरोटा में ब्लैकटापिंग का कार्य किया जाएगा। जिससे शहर के तीन वार्डों सहित आनजाने वाले सैकड़ों राहगीरों, कालेज छात्राओं सहित सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों के अलावा वाहन चालकों को काफी लाभ मिलेगा और यातायात व्यवस्था बेहतर हो पाएगी।
टेंडर जारी, जल्द शुरू होगा कार्य
काफी समय से शहर की खस्ताहाल सड़कों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। इनमें से बट्टलवालियां रोड भी मुख्य सड़कों में से एक है। इससे शहर व आसपास का एक चौथाई हिस्सा जुड़ा हुआ है। सड़क की हालत सुधरने से हर वर्ग को लाभ मिलेगा। टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अगले कुछ दिनों में सड़क पर ब्लैक टापिंग कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
सरवर महमूद, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें