खूनी नाला सुरंग के अंदर हुए हादसे के बाद कार टो करके ले जाती पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : shrinagar news
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार को खूनी नाला सुरंग के अंदर कार और मेटाडोर के बीच भिड़ंत में दो पर्यटक घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरंग के भीतर आरजे14एनसी-5296 नंबर की ब्रीजा की मेटाडोर जेके19-4524 के साथ भिड़ंत हो गई। हादसे में दो यात्री घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामसू ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें चिकित्सकीय सहायता देने के बाद विशेष उपचार के लिए एसडीएच बनिहाल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान कार्तिक शर्मा (27) पुत्र गोविंद निवासी मंसूर राजस्थान और नवीन कुमार (35) पुत्र मनपाल निवासी जयपुर राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। संवाद