फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तीखे मोड़ पर बस और वैन की आमने-सामने टक्कर, महिला सहित चार घायल

विज्ञापन
घायल व्यक्ति का इलाज करते डॉक्टर।
विज्ञापन
- रामनगर के किड़मू इलाके में हादसा, बस से भिड़ंत के बाद वैन नाले में जा गिरी, एक घायल जीएमसी उधमपुर रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। किड़मू इलाके में बस और वैन की शुक्रवार को आमने-सामने टक्कर के बाद वैन पुली से नीचे नाले में जा गिरी। हादसे में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) उधमपुर रेफर किया गया है। इसकी पहचान नार सिंह (73) चतर सिंह निवासी रांग गांव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार बस (जेके02बीबी 9589) रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी। जबकि वैन (जेके02बीक्यू 1709) ठंडा पानी इलाके से रामनगर की ओर आ रही थी। रामनगर-उधमपुर मार्ग के बीच पड़ते किड़मू इलाके में एक तीखे मोड़ पर दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद वैन नाले में जा गिरी। हादसे के समय वैन में पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। तीन घायलों की पहचान ओमप्रकाश (49) पुत्र पर्स राम निवासी तरगाह, जुगल सिंह (30) पुत्र शैतान सिंह निवासी रांग, सुदेश देवी (75) पत्नी नार सिंह निवासी रांग गांव के रूप में हुई। चौथे घायल नार सिंह को जीएमसी उधमपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना जैसे ही गांव वासियों को मिली, वे घटनास्थल की ओर दौड़े। उन्होंने वाहन से सभी घायलों को बाहर निकाला और रामनगर उप जिला अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

चाचा-भतीजे ने ली थी लिफ्ट

हादसे का शिकार हुई वैन में सवार सुभाष सिंह ने बताया कि रामनगर की ओर आने के लिए वह और उनके चाचा जुगल सिंह प्लासा गांव के स्लो पुल पर मेटाडोर का इंतजार कर रहे थे। इतने में एक मारुति वैन आई। हमने चालक से लिफ्ट मांगी और उसने हमें बैठा लिया। उनके बैठने से पहले वैन में तीन लोग सवार थे। किड़मू इलाके में पहुंचने पर हादसा हो गया। उन्हें तो चोट नहीं आई, लेकिन चाचा जुगल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें