राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर पलटी मिनी बस।
छह घायलों को जीएमसी उधमपुर रेफर किया गया
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर को नाशरी के पास एक मिनी बस (जेके14ए-3125) के सड़क पर पलट गई। हादसे में 13 यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए उप जिला अस्पताल बटोत ले जाया गया। वहां चिकित्सा सहायता प्रदान करने के बाद गंभीर रूप से घायल छह यात्रियों को सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल उधमपुर रेफर कर दिया गया।
जिन छह घायल यात्रियों को जीएमसी रेफर किया गया उन में गायत्री देवी (55) पत्नी करतार सिंह निवासी करमैल, रूमा देवी (50) पत्नी ओंकार सिंह निवासी करमैल, कौशल्या (60) पत्नी सनासर चंद निवासी थोपल, शाम देवी (70) पत्नी मुल्की राम निवासी थोपल, मोहम्मद अमीन (30) पुत्र मोहम्मद दीन निवासी सना, तैयब अली (25) पुत्र जमात अली निवासी कुंफर चंद्रकोट शामिल हैं।
उप जिला अस्पताल बटोत के अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अन्य सात लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिनकी हालत स्थिर है। एसएचओ पुलिस स्टेशन चंद्रकोट इंस्पेक्टर जेएस रकवाल ने कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।