किश्तवाड़। जिले के डूल में शनिवार दोपहर के समय हुए हादसे में एलएंडटी कंपनी में कार्ररत एक बिजलीकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जाच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार डूल में पावर प्रोजेक्ट में क्रेन का एक भाग टूट कर नीचे गिर गया। इसके नीचे एक कर्मी आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह पक्कल-डूल पावर प्रोजेक्ट का कर्मी था। उसे तुंरत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कर्मी की पहचान अमजद हुसैन निवासी डूल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया।