फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मवेशियों के लिए पत्ते काट रही महिला की पेड़ से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचैरी। पंचैरी तहसील में पड़ते कोठरी बदोता गांव में एक महिला की पेड़ से गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कोठरी बदोता गांव में महिला अपने मवेशियों के लिए पेड़ पर चढ़कर पत्ते काट रही थी। जिसके चलते उसका संतुलन बिगड़ जाने से वह नीचे जा गिरी। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व गांव के कई लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक महिला की पहचान 39 वर्षीय बिमला देवी पत्नी रतन सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें