उधमपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शहर में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उधमपुर रेलवे स्टेशन, रेलवे पुलिस स्टेशन, पुलिस चौकी जखैनी, दोमेल, सलाथिया चौक और सार्वजनिक स्थलों को दवाई का छिड़काव किया है।
एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अविनाश सेठी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा कोरोना महामारी के कठिन दौर में जहां सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया है वहीं लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। साथ ही जरूरतमंद लोगों को अस्पतालों में भोजन भी उपलब्ध करवा रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से भी आग्रह किया कि वह आवश्यकता पड़ने पर घर से बाहर निकलें। स्थानीय प्रशासन द्वारा जो समय दुकानें खोलने के तय किए गए हैं, उसी के अनुसार जरूरी वस्तुओं की खरीदारी करें। कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में एक सकारात्मक भूमिका निभाएं। इस अभियान में एबीवीपी के उधमपुर नगर विस्तारक अनुकूल भगत और प्रदेश कार्यकारी सदस्य ओंकार वर्मा भी उपस्थित रहे।