उधमपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने वर्तमान में युद्ध जैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए रक्तदान से संबंधित एक गूगल फॉर्म लांच किया है। इसमें पूरे जिले के कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से आग्रह किया गया है कि किसी भी समय हालात और खराब होते हैं तो रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है।
इसी संबंध एक गूगल फॉर्म जारी किया गया है जिसमें रक्तदान की इच्छुक दानी से वह फॉर्म भराया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर उनको अस्पताल में बुलाया जा जाएगा। उधमपुर से एबीवीपी के जिला संयोजक मोहित ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एक बीड़ा उठाया है कि वे अगर आवश्यकता पड़ी तो रक्त की कमी नहीं होने देंगे। उधमपुर के अंदर उत्तरी कमान का सैन्य अस्पताल है इसलिए हमें और सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि बढ़चढ़ कर गूगल फॉर्म को भरें और राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान दें। संवाद