ड्यूटी से गैरहाजिर पाए जाने पर जुंदास प्राइमरी स्कूल के दो शिक्षकों को मुख्य शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। जानकारी के मुताबिक हाई स्कूल सुंबर के हेडमास्टर ने लिखित रूप से एक शिकायत जेडईओ को भेजी थी, जिसमें बताया गया था कि रेयाज अहमद और रुखसाना बानो 27 और 29 अप्रैल को स्कूल से गैरहाजिर थे।
उसके बाद जेडईओ ने दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उसका जवाब इन शिक्षकों ने नहीं दिया। इसके चलते यह मामला मुख्य शिक्षा अधिकारी के पास पहुंचा। इस मामले को इसको गंभीरता से लेते हुए दोनों शिक्षकाें को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। जबकि जिला योजना अधिकारी को जांच अधिकारी की जिम्मेदारी सौंप कर सात दिन के अंदर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। साथ ही निलंबित शिक्षकों को तत्काल ड्यूटी पर हाजिर रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।