कटड़ा। धर्मनगरी की पुलिस ने पिछले छह वर्षों से गिरफ्तारी से बच रहे एक भगोड़े को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ जेएमआईसी रियासी की अदालत ने धारा 512 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। आरोपी एक गंभीर आपराधिक मामले में वांछित था।
आरोपी की पहचान मोहम्मद तारिक उर्फ बफर निवासी भगता के रूप में हुई है। वह थाना पौनी में दर्ज एफआईआर नंबर 34/2019 के मामले में वांछित था। अपनी पहचान और स्थान बार-बार बदलकर वह कानून प्रवर्तन से बचने का प्रयास कर रहा था। थाना कटड़ा की टीम ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी बिपन चंद्रन व एसडीपीओ विषम दुबे के निर्देश पर थाना प्रभारी ख्यातिमान खजूरिया ने इनपुट के आधार पर पुलिस टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। संवाद