आपशंभू शिव मंदिर में कतार में खड़े श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : ramnagar
रामनगर। महाशिवरात्रि पर रामनगर के डालसर गांव में िस्थत आपशंभू शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कस्बे से डेढ़ किलोमीटर दूर डालसर गांव में िस्थत प्राचीन आपशंभू शिव मंदिर में बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना जाना शुरू हो गया था। मौसम खराब होने के बावजूद भोले बाबा के श्रद्धालुओं में कमी नहीं आई। सुबह नौ के बाद मंदिरों में भोले बाबा के दर्शन करने के श्रद्धालुओं की कतारें लगना शुरू हो गईं और बम-बम भोले के जयकारों के साथ वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डालसर शिव मंदिर कमेटी व सेवा दल और स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पर लंगर लगाए थे। कमेटी के सदस्य संजय सिंह ने बताया कि आपशंभू शिव मंदिर सालों पुराना शिव मंदिर है। इस मंदिर के अंदर मौजूद शिवलिंग दिन में तीन बार रूप बदलता है। संवाद