नंदी का जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : chineni
चिनैनी। चिनैनी क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का दिनभर मंदिरों में तांता लगा रहा। चिनैनी के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, चंप्याड़ी के शिव मंदिर, सुद्धमहादेव, मानतलाई, बैणी संगम, मंदिर दौशाला, बाबा बूढ़ाकेदार नाथ, गौरीकुंड, श्री छोटा अमरनाथ गुफा, कुद के प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता दिनभर लगा रहा। सुबह चार बजे से ही मंदिरों के कपाट खुल गए थे और अलसुबह ही मंदिरों में श्रद्धालु आना शुरू हो गए। वहीं, श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और भगवान शिव से मन्नतें भी मांगी । चिनैनी शिव नगरी में महाशिवरात्रि पर दिनभर मंदिरों में बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे इससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया था। वहीं, दोपहर के समय भगवान शिव को भोग लगाया गया और पूजा अर्चना की गई। इसके बाद भंडारा शुरू किया गया। इसमें अलग-अलग गांव से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद